हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक! जानें नवंबर में कैसा रहेगा मौसम

Edited By Jyoti M, Updated: 04 Nov, 2025 12:32 PM

western disturbances hit himachal pradesh

मौसम विभाग ने सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, इस दौरान चंबा में ओलावृष्टि (Hailstorm) और कांगड़ा, मंडी, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर जैसे जिलों...

हिमाचल डेस्क। मौसम विभाग ने सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, इस दौरान चंबा में ओलावृष्टि (Hailstorm) और कांगड़ा, मंडी, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर जैसे जिलों में आंधी चलने की आशंका है।

इसके बाद, 5 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ का असर हल्का रहेगा, जिससे कुछ स्थानों पर हल्का हिमपात और वर्षा हो सकती है।

नवंबर माह का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वरिष्ठ विज्ञानी संदीप शर्मा ने बताया कि नवंबर के दौरान पश्चिमी विक्षोभ की गतिविधि सीमित रहने की संभावना है, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम बना रहेगा। हालांकि, माह के अंत तक कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात और वर्षा होने के आसार हैं।

इस दौरान, मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के बावजूद सामान्य से अधिक तापमान रहने का अनुमान लगाया है।

वर्षा का अनुमान: प्रदेश के निचले और मध्य पर्वतीय इलाकों में वर्षा सामान्य रहेगी। वहीं, ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा सामान्य से थोड़ी कम हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ की सीमित गतिविधि के कारण नवंबर में समग्र रूप से मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन शुरुआती दिनों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!