Edited By Kuldeep, Updated: 23 Mar, 2026 10:45 PM

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य के कई स्थानों पर बारिश रिकार्ड की गई है। सोमवार को शिमला में सुबह धूप खिली, वहीं शाम को हल्की ओलावृष्टि हुई और चारों ओर कोहरे का आवरण छा गया।
शिमला (संतोष): पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य के कई स्थानों पर बारिश रिकार्ड की गई है। सोमवार को शिमला में सुबह धूप खिली, वहीं शाम को हल्की ओलावृष्टि हुई और चारों ओर कोहरे का आवरण छा गया। वहीं सुंदरनगर में 12, कल्पा में 2.4, मनाली में 5, मंडी में 1 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि बीते 24 घंटों में मनाली में 2 मिलीमीटर वर्षा हुई। मंडी में मध्यम कोहरा छाया रहा।
सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री, राजधानी शिमला में 18.5 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान ताबो में माइनस 0.4, कुकुमसेरी में 0.8, कल्पा में 2.6, ऊना में 12.4 व राजधानी शिमला में 8.2 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने 29 मार्च तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बीच अगले 3-4 दिनों में तापमान में उछाल देखने को मिलेगा।