Weather Update: अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी, मौसम का ऑरैंज अलर्ट

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Mar, 2026 07:35 PM

shimla weather cold

मौसम एक बार फिर से करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को 5 जिलों चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला के लिए ऑरैंज अलर्ट और 5 जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन व सिरमौर के लिए यैलो अलर्ट जारी किया है।

शिमला (संतोष): मौसम एक बार फिर से करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को 5 जिलों चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला के लिए ऑरैंज अलर्ट और 5 जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन व सिरमौर के लिए यैलो अलर्ट जारी किया है। इसका असर 30 मार्च को भी देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम के तेवर कड़े रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ-साथ तीव्र आंधी और तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है। मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हवाएं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। हवा के झोंकों की अधिकतम गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है, जो कच्चे मकानों और पेड़ों को नुक्सान पहुंचा सकते हैं।

विभागीय पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के चुनिंदा स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी आशंका है। इससे फसलों, विशेषकर गुठलीदार फलों और सेब के बगीचों को नुक्सान पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य के करीब दर्ज किया गया है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में अभी भी हल्की ठंड का अहसास बना हुआ है। फिलहाल मौसम शुष्क रहने के कारण किसान अपनी फसलों की कटाई और अन्य कृषि कार्य सुचारू रूप से जारी रख सकते हैं। खासतौर पर रविवार व सोमवार को किसान-बागवानों के अलावा आम नागरिकों व पर्यटकों को सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!