Weather Update: प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में बिजली गिरने का यैलो अलर्ट

Edited By Kuldeep, Updated: 24 Mar, 2026 11:16 PM

shimla weather cold

राज्य में मंगलवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की धूप खिली, लेकिन बावजूद इसके सुंदरनगर, धर्मशाला व मंडी में बारिश दर्ज की गई। सुंदरनगर में 0.4, धर्मशाला में 5, मंडी में 3 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई।

शिमला (संतोष): राज्य में मंगलवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की धूप खिली, लेकिन बावजूद इसके सुंदरनगर, धर्मशाला व मंडी में बारिश दर्ज की गई। सुंदरनगर में 0.4, धर्मशाला में 5, मंडी में 3 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है। केलांग में 3, कुकुमसेरी में 1.2 सैंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है, जबकि मुरारी देवी में 27, सुंदरनगर में 15.2, जोगिंद्रनगर में 15, भरमौर में 11, मनाली में 7, मंडी में 7, सराहन में 5, बग्गी में 4.5, कुकुमसेरी में 4.2, भुंतर व जोत में 4-4, सलूणी में 3.4, कल्पा में 3.2, सेबोआग में 2.4, सांगला व भरेड़ी में 1.4-1.4, रामपुर व पंडोह में 1-1 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि शिमला में बूंदाबांदी दर्ज की गई है। सुंदरनगर, भुंतर, मुरारी देवी, जोत व जुब्बड़हट्टी में मेघ गरजना हुई जबकि सुंदरनगर में घना कोहरा छाया रहा। सुंदरनगर व शिमला में ओलावृष्टि दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने 26, 28, 29 व 30 मार्च को चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कई हिस्सों में अंधड़ और बिजली गिरने की संभावना के साथ यैलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों तक ऊंचे और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी जारी रहने की संभावना है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!