Kangra: शादी का खाना बना मुसीबत! गांव में फैला डायरिया...दर्जनाें लाेग चपेट में आए

Edited By Vijay, Updated: 08 Feb, 2026 06:45 PM

wedding food causes trouble diarrhea spreads in the village

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धीरा के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पनापर के गांव अप्पर पनापर में डायरिया फैलने से कई लोग बीमार हो गए हैं।

धीरा (गगन): सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धीरा के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पनापर के गांव अप्पर पनापर में डायरिया फैलने से कई लोग बीमार हो गए हैं। इनमें से कुछ लोग धीरा अस्पताल में भर्ती हैं और कुछ अपना इलाज करवाकर घर भी जा चुके हैं। बता दें कि गांव में गत सप्ताह एक शादी समारोह में खाना खाने के पश्चात दर्जनों लोग उल्टी, दस्त, बुखार से पीड़ित हो गए। शुरूआत में कुछ मामले आने पर उन्होंने कहीं निजी क्लीनिकों से इलाज करवाया परंतु जब और लोग इस प्रकार के लक्षणों से पीड़ित होने आरंभ हुए तो उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धीरा का रुख किया। रविवार समाचार लिखे जाने तक धीरा अस्पताल में 30 के करीब मरीज अपना इलाज करवाने आ चुके हैं, जिनमें से कुछ का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धीरा में चल रहा है। अन्य मरीजों को दवाइयां आदि देकर घर वापस भेज दिया गया है। 

PunjabKesari

एक मरीज पालमपुर अस्पताल किया रैफर 
समाचार लिखे जाने तक धीरा में 8 मरीज भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है, जबकि एक मरीज की स्थिति को देखते हुए उसे नागरिक अस्पताल पालमपुर रैफर कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इस मामले में बीएमओ भवारना डाॅ. नवीन राणा के नेतृत्व में बराबर नजर बनाए हुए है। उन्होंने अपने दल के साथ पनापर के प्रभावित गांव का दौरा किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस गांव के लोगों को ओआरएस घोल के पैकेट और दवाइयां भी वितरित की गईं हैं।

PunjabKesari

धीरा अस्पताल में बिस्तरों की संख्या कम, भवारना रैफर किए जा रहे मरीज 
धीरा अस्पताल में बिस्तरों की संख्या कम होने पर अब मरीजों को भवारना अस्पताल के लिए रैफर किया जा रहा है। धीरा अस्पताल में तैनात डाॅ. अनुभा पठानिया, डाॅ. रमन अपने सहयोगी स्टाफ सदस्यों अनिल सैनी, ईशा, सविता आदि सहित मरीजों का आवश्यक इलाज कर रहे हैं।

PunjabKesari

स्वास्थ्य विभाग मुस्तैदी से कर रहा काम 
बीएमओ भवारना डाॅ. नवीन राणा ने बताया कि मामला ध्यान में आने पर स्वास्थ्य विभाग मुस्तैदी से काम कर रहा है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को भर्ती करके उपचार किया जा रहा है, जबकि अन्य मरीजों को दवाइयां देकर वापस भी भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ प्रभावित पनापर गांव के अनेक घरों में गए और लोगों को जागरूक किया है। लोगों की सुविधा के लिए आयुर्वैदिक अस्पताल पनापर में एक अस्थायी शिविर लगाकर वहां आवश्यक स्टाफ की एमरजैंसी ड्यूटी लगा दी है। उन्होंने कहा कि चिंता का गंभीर विषय नहीं है और बहुत शीघ्र स्थिति को नियंत्रित करने के विभागीय प्रयास जारी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!