Kangra: दोस्त की शादी से वापस आ रहे 30 वर्षीय संदीप की हादसे में मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Feb, 2026 04:58 PM

jwalamukhi road accident youth death

ज्वालामुखी के साथ लगते क्षेत्र गुम्मर में हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान संदीप कुमार पुत्र रमेश निवासी अप्पर घलौर के रूप में हुई है।

ज्वालामुखी (नितेश): ज्वालामुखी के साथ लगते क्षेत्र गुम्मर में हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान संदीप कुमार पुत्र रमेश निवासी अप्पर घलौर के रूप में हुई है। पुलिस ने बहरहाल इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एस पी देहरा मयंक चौधरी ने की है। उन्होंने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। हादसा कैसे हुआ है पुलिस इसकी जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बीती रात अप्पर घलौर से संबंध रखने बाला युवक संदीप कुमार अपने दोस्त की शादी से वापिस घर की ओर जा रहा था कि ज्वालामुखी के साथ लगते क्षेत्र गुम्मर में उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक पेशे से चौकीदार के पद पर तैनात था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के दौरान युवक बाइक से 60 मीटर दूर जाकर गिरा था, जबकि उसकी बाइक पीछे थी। वहीं पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

इसे लेकर पुलिस सी सी टी वी फुटेज खंगाल रही है। बता दें कि किसी वाहन द्वारा युवक को हिट किया गया है या यह हादसा हुआ कैसे है, अभी यह जांच का विषय बना हुआ है, ऐसे में पुलिस दुर्घटनास्थल पर जाकर आस पास रह रहे लोगों सहित जगह जगह लगे कैमरों की सी सी टी वी फुटेज खंगाल रही है। उधर, युवक की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। युवक के क्षेत्र से संबंध रखने वाले लोगों के अनुसार युवक बहुत ही मेहनती और मिलनसार स्वभाव का लड़का था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!