Kangra: प्रशिक्षु डॉक्टर के कमरे से 5 शराब की बोतलें बरामद, 7 खाली

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Feb, 2026 11:14 PM

kangra trainee doctor alcohol seized

गत दिवस कांगड़ा पुलिस ने एक मामला दर्ज किया था कि कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया है कि एक प्रशिक्षु डॉक्टर से शराब की गंध आती है, जिससे सुरक्षा को लेकर खतरा है।

कांगड़ा (कालड़ा): गत दिवस कांगड़ा पुलिस ने एक मामला दर्ज किया था कि कुछ छात्राओं ने आरोप लगाया है कि एक प्रशिक्षु डॉक्टर से शराब की गंध आती है, जिससे सुरक्षा को लेकर खतरा है। इस पर शनिवार को कार्रवाई करते हुए अचानक उस प्रशिक्षु डॉक्टर के कमरे में रेड की तो वहां पर 5 पुलिस ने शराब से भरी बोतलें व 7 खाली बोतलें बरामद की। इसके साथ ही पुलिस ने उसका लैपटॉप व मोबाइल जब्त कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सारा सामान कांगड़ा थाना में जमा करवा दिया है। उल्लेखनीय है कि काफी समय से नशा मुक्त संस्थान का दावा करने वाले इस कॉलेज की उस समय पोल खुल गई जब आरोपी डॉक्टर के कमरे से यह शराब की बोतल बरामद हुईं।

उल्लेखनीय है कि जिस प्रशिक्षु डॉक्टर के कमरे से यह शराब की बोतलें पकड़ी गई हैं वह एनआरआई सीट से यहां पर दाखिल हुआ था। इसकी पुष्टि करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर मिलाप शर्मा ने बताया कि ऐसा लगता है कि यह प्रशिक्षु डॉक्टर किसी मानसिक रोग से ग्रस्त है। उन्होंने बताया कि उसे मानसिक रोग विभाग में इलाज के लिए भेजा गया है। जहां पर डॉक्टरों की रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!