Edited By Simpy Khanna, Updated: 21 Oct, 2019 12:02 PM
पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अब पहले से काफी स्वस्थ हो चुके हैं और बहुत जल्द लोगों के बीच मे आने वाले हैं। वीरभद्र सिंह ने खुद अपनी जुबानी अपने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी है।
शिमला (योगराज) : पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अब पहले से काफी स्वस्थ हो चुके हैं और बहुत जल्द लोगों के बीच मे आने वाले हैं। वीरभद्र सिंह ने खुद अपनी जुबानी अपने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी है।
वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर वीरभद्र सिंह का वीडियो शेयर किया है जिसमें वीरभद्र सिंह खुद को पूरी तरह से स्वस्थ बता रहे हैं और बहुत जल्द लोगों के बीच मे आने की बात कर रहे हैं। वीरभद्र सिंह ने शुभकामनाओं के लिए लोगों का धन्यवाद किया है और मां भीमाकाली के आशीर्वाद से खुद को स्वस्थ बताया है।