हिमाचल में सड़क पर नमाज अता करने पर बवाल, हिंदू संगठनों ने लगवाए 'भारत माता की जय' के नारे

Edited By Vijay, Updated: 04 Apr, 2026 01:21 PM

uproar over offering namaz on the road hindu organizations raise slogans

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल उपमंडल स्थित नेरवा में सड़क पर नमाज पढ़ने को करने को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।

शिमला (संतोष): हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल उपमंडल स्थित नेरवा में सड़क पर नमाज पढ़ने को करने को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों की आपत्ति के बाद कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन पुलिस के त्वरित हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम नेरवा क्षेत्र में मुख्य सड़क के पास कुछ लोगों द्वारा नमाज पढ़े जाने पर स्थानीय लोगों, व्यापारियों और कुछ हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि सार्वजनिक मार्गों पर धार्मिक गतिविधियों से यातायात बाधित होता है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई और नारेबाजी भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने नमाज पढ़ रहे लोगों से भारत माता की जय के नारे भी लगवाए। स्थानीय व्यापार मंडल और प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर यातायात बाधित करने वाली गतिविधियों पर रोक सुनिश्चित की जाए। 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मुस्तैदी दिखाते हुए मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। एहतियात के तौर पर नेरवा बाजार और आसपास के संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रख रही है ताकि क्षेत्र का सांप्रदायिक सौहार्द और शांति बनी रहे।

नमाज अता करने वालों ने रखा अपना पक्ष
वहीं, नेरवा तहसील के सितरोट गांव निवासी लियाकत ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह कोई पूर्व निर्धारित आयोजन नहीं था। उनके गांव के निवासी इमरान के बेटे की बारात सुबह उत्तराखंड के प्लासू गांव गई थी। वापसी के दौरान हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर स्थित फेडिज पुल के पास शाम हो गई जोकि उनके नमाज का वक्त था। इसे देखते हुए बारात की गाड़ियों में सवार लोगों ने पास बहते नाले के पानी से वजू किया और सड़क किनारे रुककर नमाज अता की। उन्होंने बताया कि नमाज के बाद कुछ लोगों ने आकर उनसे इस विषय में बहस की और भारत माता की जय के नारे लगाने को कहा। विवाद को टालने के लिए उन्होंने नारे लगाए और वहां से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!