Shimla: दो महिलाओं पर भालू ने किया हमला, उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती

Edited By Jyoti M, Updated: 29 Mar, 2025 11:33 AM

two women attacked by bear admitted to hospital for treatment

उपमंडल रामपुर से सटी तहसील निरमंड के गांव जौबा के जंगल में एक भालू के हमले से दो महिलाओं के घायल होने का समाचार मिला है। जानकारी के अनुसार भीमा देवी पत्नी अजीत सिंह और अंजू देवी पत्नी मोहिंदर सिंह गांव जौबा डाकघर डीम निरमंड दोपहर लगभग 12 बजे जंगल...

रामपुर बुशहर, (संतोष): उपमंडल रामपुर से सटी तहसील निरमंड के गांव जौबा के जंगल में एक भालू के हमले से दो महिलाओं के घायल होने का समाचार मिला है। जानकारी के अनुसार भीमा देवी पत्नी अजीत सिंह और अंजू देवी पत्नी मोहिंदर सिंह गांव जौबा डाकघर डीम निरमंड दोपहर लगभग 12 बजे जंगल में मेहंदी और लकड़ी लेने के लिए गई थीं। उस दौरान भालू ने उन पर हमला कर दोनों महिलाओं को घायल कर दिया।

दोनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए निरमंड अस्पताल लाया गया। जहां से एक महिला को अधिक चोट लगने की वजह से उसे खनेरी अस्पताल रामपुर को रैफर किया गया। इस घटना की सूचना जिला परिषद सदस्य चायल वार्ड पूर्ण ठाकुर ने वन विभाग, पुलिस प्रशासन और प्रशासन निरमंड को दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!