कालका-शिमला NH पर टाइलों से भरा ट्रक पलटा, 3 वाहनों को नुक्सान

Edited By Vijay, Updated: 21 Sep, 2020 12:21 AM

truck accident in solan

कालका-शिमला नैशनल हाईवे-5 पर सनवारा रेलवे ओवरब्रिज के समीप टाइलों से लदा एक ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक पलटने से पहले 3 वाहनों से भी टकरा गया। इस कारण इन तीनों वाहनों को भी नुक्सान पहुंचा है।

सोलन (ब्यूरो): कालका-शिमला नैशनल हाईवे-5 पर सनवारा रेलवे ओवरब्रिज के समीप टाइलों से लदा एक ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक पलटने से पहले 3 वाहनों से भी टकरा गया। इस कारण इन तीनों वाहनों को भी नुक्सान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को चोटें नहीं आई हैं और एक बड़ा हादसा होने से भी टल गया है। पुलिस मौके पर पहुंच आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सनवारा के समीप एक धर्मपुर से परवाणु की ओर जा रहा ट्रक अचानक पलट गया।

बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल हो जाने से ट्रक सड़क पर पलटा है। यह ट्रक सड़क पर पलटने से पहले 2 पिकअप व एक टाटा 407 के साथ भी टकराया था। यह हादसा होने के बाद इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने धर्मपुर पुलिस को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे में किसी को भी चोटें नहीं आई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!