पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, मनाली में गांजे की खेप के साथ 2 सैलानी गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 13 Sep, 2019 11:00 AM

tourist arrested with hemp

मनाली पुलिस ने 4.572 किलोग्राम गांजा सहित 2 सैलानियों को गिरफ्तार किया है जोकि आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। ये सैलानी मनाली में उक्त खेप को बेचने के लिए आए थे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी किसी होटल करोबारी से इस संबंध में डील हो रही...

मनाली (सोनू): मनाली पुलिस ने 4.572 किलोग्राम गांजा सहित 2 सैलानियों को गिरफ्तार किया है जोकि आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। ये सैलानी मनाली में उक्त खेप को बेचने के लिए आए थे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी किसी होटल करोबारी से इस संबंध में डील हो रही थी कि इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली और पुलिस की टीम ने उक्त शातिरों को गांजे की खेप संग धर दबोचा।

मनाली में तलाश रहे थे गांजे का ग्राहक

वहीं एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान करीचरला थरुण व कोंडेवेली धारनी साईराज आंध्रप्रदेश के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों सैलानियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि उक्त सैलानी पिछले कुछ दिनों से मनाली में घूम रहे थे और गांजे को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। उन्होंने बताया कि यह गांजे की खेप किसे दी जानी थी और कहां पर इसकी डील होनी थी, जल्द ही पुलिस इसका भी पता लगा लेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!