Edited By Vijay, Updated: 21 May, 2025 07:22 PM

भारतीय सेना द्वारा हाल ही में अंजाम दिए गए सफल ऑप्रेशन सिन्दूर की ऐतिहासिक सफलता पर पूरे देश में गर्व और उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में कुटलैहड़ भाजपा मंडल द्वारा एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया....
बडूही/जोल (अनिल/नरेन्द्र): भारतीय सेना द्वारा हाल ही में अंजाम दिए गए सफल ऑप्रेशन सिन्दूर की ऐतिहासिक सफलता पर पूरे देश में गर्व और उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में कुटलैहड़ भाजपा मंडल द्वारा एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैंकड़ों कार्यकर्त्ताओं, युवाओं और नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर बिलासपुर से भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल मुख्य प्रवक्ता के रूप में पहुंचकर तिरंगा यात्रा में भाग लिया। वहीं कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा बंगाणा भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर बाजार से होती हुई रैस्ट हाऊस चौक तक पहुंचकर वापस बंगाणा चौक पर पहुंची। यात्रा में युवाओं के जोश और देशभक्ति के नारों ने वातावरण को पूरी तरह राष्ट्रमय बना दिया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक त्रिलोक जम्वाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पूरी तरह सुरक्षित है। ऑप्रेशन सिन्दूर इस बात का प्रमाण है कि अब भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की रणनीति पर कार्य कर रहा है।
वहीं कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि भारतीय सेना के अदम्य साहस को हम सलाम करते हैं। आतंकवाद एक नासूर बन चुका था, जिसका इलाज केवल ऑप्रेशन सिन्दूर जैसे साहसिक कदमों से ही संभव है। इस यात्रा में प्रदेश सचिव एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के के सह प्रभारी सुमित शर्मा, पूर्व विधायक देवेन्द्र भुटटो, जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, राज कुमार वर्मा, जिप सदस्य कृष्ण पाल शर्मा, भाजपा नेता बलराम बबलू, मनोहर लाल शर्मा, संतोष सैनी, सुषमा ठाकुर, निशा भुल्लर, राज कुमार वर्मा, शीशन सिंह, कैप्टन प्रीतम डढवाल, युवक मंडल सहित अनेक गण्यमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here