जंजैहली के चिमटी नाला के पास कार खाई में गिरी, सराज भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की मौत

Edited By Rajneesh Himalian, Updated: 19 Aug, 2022 04:07 PM

the car rolled near janjehli the death of saraj bjp vice president

पुलिस थाना जंजैहली के अंतर्गत चिपटी नाला के पास एक कार के गहरी खाई में लुढ़क जाने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान सराज भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जय प्रकाश पुत्र कश्मीर सिंह के रूप...

गोहर (ख्याली): पुलिस थाना जंजैहली के अंतर्गत चिपटी नाला के पास एक कार के गहरी खाई में लुढ़क जाने से चालक की मौेके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान सराज भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जय प्रकाश पुत्र कश्मीर सिंह के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे (एचपी 32बी-0746) में जय प्रकाश अपनी कार में मगरूगला छतरी सड़क मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे कि अचानक चिमटी नाला पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में जय प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। कार के खाई में गिरते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तथा पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही जंजैहली पुलिस मौके पर पहुंची तथा कार चालक के शव को कब्जे में लिया। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने हादसे की पुष्टि की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!