Himachal: नैशनल हाईवे पर कार-बाइक की भीषण टक्कर में एक की माैत, दूसरा गंभीर घायल

Edited By Vijay, Updated: 18 Jan, 2026 01:09 PM

death of one and anotherseriously injured in car bike collision

सिरमौर जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। कफोटा और शिल्ला के बीच आईटीआई के समीप एक अनियंत्रित कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

पांवटा साहिब (कपिल): सिरमौर जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। कफोटा और शिल्ला के बीच आईटीआई के समीप एक अनियंत्रित कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसा शनिवार देर शाम उस वक्त हुआ जब दो व्यक्ति बाइक पर सवार होकर कफोटा से शिल्ला की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 50 वर्षीय रघुवीर सिंह पुत्र मनसा राम निवासी जाजला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं, बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति 28 वर्षीय संजय कुमार निवासी रिठौग गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत पांवटा साहिब सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे नाहन मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है।

वहीं सूचना मिलते ही कफोटा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल करवाया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!