Himachal: डैपुटेशन पर डटे शिक्षकों को राहत, मार्च 2025 तक वापस नहीं बुलाए जाएंगे

Edited By Vijay, Updated: 14 Nov, 2024 05:12 PM

teachers on deputation will not be called back

राज्य से बाहर व राज्य में सरकारी स्कूलों में डैपुटेशन पर चल रहे शिक्षकों को अब 31 मार्च, 2025 तक वापस नहीं बुलाया जाएगा।

शिमला (प्रीति): राज्य से बाहर व राज्य में सरकारी स्कूलों में डैपुटेशन पर चल रहे शिक्षकों को अब 31 मार्च, 2025 तक वापस नहीं बुलाया जाएगा। यानि इन शिक्षकों की सेवाएं इस शैक्षणिक सत्र के समाप्त होने तक जारी रहेंगी। सरकार अगले शैक्षणिक सत्र के शुरू होने पर ही इन शिक्षकों को वापस बुलाएगी। सैशन के बीच में सरकार इन शिक्षकों के डैपुटेशन रद्द नहीं करेगी। ऐसे में डैपुटेशन पर चल रहे शिक्षकों ने भी राहत की सांस ली है।

हालांकि पहले सरकार ने राज्य से बाहर गए शिक्षकों को वापस बुलाने का फैसला लिया था। इसी के साथ राज्य के स्कूलों में भी डैपुटेशन पर चल रहे शिक्षकों की डैपुटेशन रद्द करने को कहा गया था, लेकिन अब सरकार ने इस फैसले पर रोक लगा दी है। सरकार ने पहले बीबीएमबी में डैपुटेशन पर गए प्रदेश के शिक्षकों को वापस न बुलाने का फैसला लिया। इसके बाद अब डैपुटेशन पर गए सभी शिक्षकों को राहत दी है।

डैपुटेशन पर गए शिक्षकों का लिया जा रहा आंकड़ा
प्रदेश सरकार ने इस दौरान शिक्षा विभाग से डैपुटेशन पर गए शिक्षकों का आंकड़ा मांगा है। कितने शिक्षक राज्य के स्कूलों में डैपुटेशन पर हैं और कितने शिक्षक बाहरी राज्यों में डैपुटेशन पर गए हैं, सरकार ने विभाग को इसका डाटा देने को कहा है। सूत्रों की मानें तो बीबीएमबी प्रोजैक्ट में प्रदेश से जेबीटी, टीजीटी और प्रवक्ता डैपुटेशन पर गए हैं।

इसी तरह पड़ोसी राज्य में भी शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं जिनका आंकड़ा सरकार ने विभाग से मांगा है। इसी के साथ प्रदेश के शहरों के स्कूलों में भी सैंकड़ों की तादाद में शिक्षक कई वर्षों से डैपुटेशन पर हैं जिनकी भी सूची मांगी गई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!