Edited By Vijay, Updated: 04 Dec, 2022 11:27 PM

प्रदेश भाजपा के साथ ही कई आजाद प्रत्याशी कांग्रेस के संपर्क में हैं। हालांकि कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए किसी की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर...
शिमला (राक्टा): प्रदेश भाजपा के साथ ही कई आजाद प्रत्याशी कांग्रेस के संपर्क में हैं। हालांकि कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए किसी की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को शिमला में मीडिया से यह बात कही। सुक्खू ने कहा कि कांगे्रस पूरी तरह से एकजुट है, जबकि भाजपा में गुटबाजी चरम पर है। ऐसे में भाजपा के कई नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा पूरी तरह से टूट जाएगी। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल एक भी मंत्री इस बार विधानसभा नहीं पहुंचेगा। एक अन्य सवाल के जवाब में सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के लिए पहले विधायक बनना पड़ता है। सुक्खू ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि प्रियंका वाड्रा की हिमाचल चुनाव की जीत में अहम भूमिका रहने वाली है।
मुख्यमंत्री सच्चाई से अवगत नहीं
सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री की दौड़ में कांग्रेस के जो चेहरे शामिल हैं, वे सभी हार जाएंगे। सुक्खू ने कहा कि लगता है कि मुख्यमंत्री सच्चाई से अवगत नहीं हैं या यूं कहें कि उन्हें सच्चाई परोसी ही नहीं जा रही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रिवाज नहीं, भाजपा की सरकार बदलने जा रही है।
नेताओं से मुलाकात गलत तो नहीं
सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस ने पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ा है। पार्टी नेताओं की आपसी मुलाकात को लेकर गलत कयास नहीं लगाने चाहिए।
कौल सिंह वरिष्ठ नेता, दावेदारी गलत नहीं
सुक्खू ने कहा कि कौल सिंह ठाकुर पार्टी के वरिष्ठ नेता है, ऐसे में वे दावेदारी जता रहे हैं तो उसमें कोई गलत नहीं है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here