Kangra: धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में भाजपा की जन आक्रोश रैली, कांग्रेस सरकार से मांगा ₹5500 करोड़ का हिसाब

Edited By Vijay, Updated: 04 Dec, 2025 07:00 PM

public anger rally of bjp

प्रदेश की कांग्रेस सरकार के 3 साल पूरे होने पर भाजपा ने कांग्रेस की व्यवस्था पतन के 3 साल को लेकर वीरवार को जोरावर स्टेडियम धर्मशाला में प्रदर्शन किया।

धर्मशाला (जिनेश/विवेक): प्रदेश की कांग्रेस सरकार के 3 साल पूरे होने पर भाजपा ने कांग्रेस की व्यवस्था पतन के 3 साल को लेकर वीरवार को जोरावर स्टेडियम धर्मशाला में प्रदर्शन किया। इस दौरान हाल ही में चल रहे राधे-राधे विवाद के बीच वीरवार को भाजपा की जनाक्रोश रैली में राधे-राधे की गूंज देखने को मिली। हिमाचल की कांग्रेस सरकार के 3 साल के कार्यकाल के विरोध में वीरवार को जोरावर स्टेडियम तपोवन में आयोजित भाजपा की जन आक्रोश रैली में मंच पर भाजपा नेताओं ने राधे-राधे के शब्दों से प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने प्रदेश सरकार व पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी को लेकर माहौल तनावपूर्ण होने से पहले ही भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बैरिकेडिंग के पास नारेबाजी कर रहे कार्यकर्त्ताओं को शांत किया। इस प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज, इंदु गोस्वामी, डाॅ. सिकंदर कुमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, संजीव कटवाल, पायल, सुधीर शर्मा, त्रिलोक कपूर, सभी भाजपा विधायक, पदाधिकारी एवं सैंकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

PunjabKesari

अगले चुनाव में आल्टो कार में फिट हो जाएगी कांग्रेस : जयराम ठाकुर
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जैसा बिहार में कांग्रेस का हाल हुआ है, अगली बार जब प्रदेश में विधानसभा चुनाव होगा तो पूरी कांग्रेस आल्टो कार में फिट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते थे कि प्रदेश में कांग्रेस जीती, जहां 97 फीसदी हिंदू हैं। 3 साल का कार्यकाल कांग्रेस सरकार का खत्म होने जा रहा है लेकिन लोग प्रदेश भर में सरकार के विरोध में हर दिन नारे लगा रहे हैं। जयराम ने कहा कि जब से कांग्रेस की सरकार प्रदेश में आई तब से इसने 2000 से अधिक संस्थान बंद कर दिए। सरकारें बनती हैं तो स्कूलों को खोलती हैं लेकिन यह प्रदेश की पहली सरकार है जो स्कूलों को बंद कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के 3 साल के शासन में प्रदेश में एक भी योजना नहीं है, जो प्रदेश के लोगों के लिए चलाई गई है। जयराम ने कहा कि प्रदेश में त्रासदी हुई। प्रधानमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और 1500 करोड़ रुपए की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस रोजाना बोलती है अभी तक पैसे नहीं आए। जयराम ने कहा कि आपदा को पहले जारी किए गए 5500 करोड़ रुपए की राशि का हिसाब कांग्रेस की सरकार को पहले देना चाहिए। यह सरकार धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए 30 करोड़ रुपए तक जमा नहीं कर पा रही है। पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय के कैंपस को लीज पर देने की बात की जा रही है। धारा-118 को बदलने के लिए सत्र में विधेयक लेकर कांग्रेस सरकार आ रही है। कांग्रेस सरकार प्रदेश को बेचने की तैयारी कर रही है।

PunjabKesari

2027 में हर बूथ में साफ होगी कांग्रेस : श्रीकांत शर्मा
रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि 2022 में धोखे से कांग्रेस की सरकार आ गई। कांग्रेस ने चुनावी गारंटियों से प्रदेश के लोगों के साथ विश्वासघात किया। उन्होंने कहा कि आज तक झूठी गारंटियों को सरकार पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि पिछले साल प्रदेश में आपदा आई थी तो उस दौरान केंद्र ने साढ़े 5 हजार करोड़ रुपए का पैकेज दिया तथा इस बार की आपदा के दौरान 1500 करोड़ रुपए का पैकेज केंद्र ने देने की घोषणा की है। श्रीकांत ने कहा कि पहले आए हुए साढ़े 5 हजार करोड़ रुपए से आपदा में टूटे घरों को बनाने का काम भी कांग्रेस सरकार ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी मोदी के चाय वाले वीडियो वायरल करते हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज वितरित किया और राम मंदिर बनाने और 370 धारा को समाप्त करने का काम चाय बेचने वाले ने किया। चंदा चोरी और नैशनल हैराल्ड में चोरी का काम कांग्रेस ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को राधे-राधे बोलने से मना करते हैं। श्रीकांत ने कहा कि राहुल गांधी का सनातन से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनावों में प्रदेश में हर बूथ से कांग्रेस का सूपड़ा साफ भाजपा करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल भाजपा का था, है और 2027 को फिर से होगा। कांग्रेस की सभी बूथों पर जमानत जब्त करेंगे।

PunjabKesari

कांग्रेस सरकार की उलटी गिनती शुरू : टंडन
रैली में सह प्रभारी वहीं संजय टंडन ने दो टूक कहा कि अब जनता कांग्रेस सरकार को उखाड़कर फैंकने का मन बना चुकी है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और आने वाला समय भाजपा का है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्त्ता गांव-गांव, गली-गली जाकर कांग्रेस के झूठ, भ्रष्टाचार और कुशासन की पोल खोलेंगे। संजय टंडन ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले जनता से जो गारंटियां की थीं, 3 साल बीत जाने के बाद भी एक भी गारंटी को जमीन पर पूरा नहीं किया गया। युवाओं को रोजगार, महिलाओं को आर्थिक सहायता, किसानों को राहत और जनता को सस्ती सेवाओं के वायदे सिर्फ भाषणों तक सीमित रह गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओं ने सत्ता में आते ही जनता को लूटने का काम शुरू कर दिया। हर मोर्चे पर भ्रष्टाचार, अराजकता और प्रशासनिक विफलता आज हिमाचल की पहचान बना दी गई है।

PunjabKesari

कांग्रेस ने कांगड़ा के साथ भेदभाव किया : राजीव बिंदल
रैली में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि जब भी प्रदेश में चुनाव होंगे तो कांग्रेस की सरकार को जनता उखाड़ फैंकेगी। उन्होंने कहा कि रैली में आए लोगों को देखकर लगता है कि कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फैंकने के लिए युवा, महिलाएं व बुजुर्ग निकल आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस की सरकार कांगड़ा के साथ भेदभाव कर रही है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपए की राशि जारी नहीं कर रही है। पालमपुर के कृषि विश्वविद्यालय की जमीन को बेचने की तैयारी कर रही है। बिंदल ने कहा कि यही हाल रहा तो भाजपा आने वाले चुनावों में 60 से 62 सीटें लेकर सत्ता में आएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!