जप्रश्न काल 1 : हिमाचल में अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बनेगी तबादला नीति : सुक्खू

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 01 Dec, 2025 11:13 PM

dharamshala officers employees transfer policy

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों के लिए जल्द नीति बनेगी।

तपोवन (धर्मशाला) (जिनेश): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों के लिए जल्द नीति बनेगी। प्रदेश में अभी पूर्व सरकार के समय की ही नीति चल रही है। जल्द ही इसमें भी व्यवस्था परिवर्तन होगा। सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक लोकेंद्र कुमार के सवाल पर मुख्यमंत्री ने यह स्थिति स्पष्ट की।
विधायक ने सवाल पूछा था कि वर्तमान में प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए ट्रांसफर नीति क्या है। इसमें एक स्थान से दूसरे स्थान तक ट्रांसफर करने के क्या मापदंड हैं। प्रदेश में आपसी सहमति से तबादले होते हैं या नहीं। गत 6 माह में आपसी सहमति से कितने कर्मचारियों के तबादले हुए, इनका आधार क्या था। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सवाल विस्तृत है। इस कारण जानकारी एकत्रित करने में समय लग रहा है।

परिस्थितियों को देखकर आबंटित होगी मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की राशि
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के लिए परिस्थितियों को देकर धनराशि जारी की जाएगी। कांगड़ा के विधायक पवन काजल द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत आबंटन नहीं किया जाता बल्कि परिस्थितियों के हिसाब से इस योजना के तहत राशि सी.एम. द्वारा जारी की जाती है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में प्रवास के दौरान सड़कों की स्थिति को देखकर इस योजना के तहत पैसा जारी किया जाएगा। इसी प्रश्न में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री इस योजना के तहत हर विधानसभा क्षेत्र के लिए पैसा जारी करते हैं, लेकिन सीएम केवल अपने कुछ विधायकों के लिए ही इस योजना के तहत पैसा दे रहे हैं। जयराम ने कहा कि विपक्ष के विधायकों को इस योजना के तहत कोई भी स्वीकृति नहीं दी है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत सबसे अधिक धन राशि नेता प्रतिपक्ष के सिराज को ही दी है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के क्षेत्र पर उनकी विशेष कृपा रही है।

प्रदेश के सभी मैडीकल कालेजों में चरणबद्ध तरीके से जल्द होगी रोबोटिक सुविधा शुरू
शिमला के चमियाणा मैडीकल कालेज व कांगड़ा के डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज में अभी तक रोबोटिक सर्जरी से 116 ऑप्रेशन हो चुके हैं। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भरमौर के विधायक डा. जनक राज, जसवां प्रागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर व सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार के प्रश्न के जवाब में दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के बाकी के मैडीकल कालेजों में भी रोबोटिक सर्जरी की सुविधा को शुरू किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!