संगठन-सरकार मिलकर प्रदेश में विकास कार्यों के लिए करेंगे काम : प्रतिभा सिंह

Edited By Vijay, Updated: 03 Jan, 2023 07:49 PM

state congress president pratibha singh

प्रदेश में कांग्रेस संगठन और नवगठित सरकार मिलकर प्रदेश के विकास कार्यों के लिए काम करेंगे। यह बात मंगलवार को धर्मशाला के समीपवर्ती सिद्धबाड़ी के जोरावर स्टेडियम में जन आभार रैली के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कही।

धर्मशाला (जिनेश): प्रदेश में कांग्रेस संगठन और नवगठित सरकार मिलकर प्रदेश के विकास कार्यों के लिए काम करेंगे। यह बात मंगलवार को धर्मशाला के समीपवर्ती सिद्धबाड़ी के जोरावर स्टेडियम में जन आभार रैली के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने दिल से कांग्रेस की सरकार को चुना है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आश्वासन देते हुए कहा कि संगठन और सरकार दोनों मिलजुल कर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है जिसने देश व प्रदेश में विकास करवाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने भी अहम कार्य किए हैं। उन्होंने कभी भी अप्पर और लोअर हिमाचल नहीं किया जबकि पूरे हिमाचल को एक समान देखा और कार्य किए। आज वह संसार छोड़कर चले गए हैं लेकिन उनके काम हमेशा याद रहेंगे। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री ने जानबूझ कर दौरे किए। उनके दौरे के दौरान उनके हैलीकॉप्टर को रोक दिया जाता था, जिस कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। भाजपा ने कठिनाइयां दीं तो जनता ने भरपूर समर्थन दिया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!