त्रियुंड से लेकर बिलिंग तक बर्फ से लदे पहाड़, वीकेंड पर ज्यादा पर्यटक आने की उम्मीद

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 12 Dec, 2020 10:57 AM

snow laden mountains from triund to billing

शुक्रवार को मौसम ने करवट बदलते ही धौलाधार पर्वत श्रेणी पर खूब बर्फबारी की है। शुक्रवार रात को हुई बर्फबारी से धर्मशाला के साथ लगते त्रियुण्ड से लेकर बीड़ बिलिंग तक के पहाड़ बर्फ से लद गए है। रेंज में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। करीब रातभर मैदानी...

धर्मशाला (जिनेश): शुक्रवार को मौसम ने करवट बदलते ही धौलाधार पर्वत श्रेणी पर खूब बर्फबारी की है। शुक्रवार रात को हुई बर्फबारी से धर्मशाला के साथ लगते त्रियुण्ड से लेकर बीड़ बिलिंग तक के पहाड़ बर्फ से लद गए है। रेंज में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। करीब रातभर मैदानी क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के गलू में आज सुबह तक तीन से चार इंच बर्फ की चादर बिछ गई है। इसके अलावा त्रियुंड से निचले क्षेत्रों लेटा, माणा, करथानी में एक फीट से ज्यादा बर्फ गिरी है। वहीं बीड़ बिलिंग में भी बर्फबारी हो रही है।इस बर्फबारी से क्षेत्र के होटल व्यवसायियों को व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद बढ़ी है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश गेहूं की पिछेती फसल के लिए बहुत उपयुक्त है। इस बारिश के बाद बीज बहुत अच्छी तरह से अंकुरित होंगे। धौलाधार रेंज में त्रियुंड से नीचे लेटा क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी के बाद यहां टेंट आदि में ठहरे लोगों ने मैक्‍लोडगंज का रुख कर लिया है। नड्डी में भी बर्फबारी हुई है। इससे होटल कारोबारियों को पर्यटकों के आने की उम्‍मीद बढ़ी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!