Edited By Vijay, Updated: 07 Feb, 2026 05:49 PM

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने गश्त के दौरान साेलन जिले के अर्की निवासी एक व्यक्ति को चिट्टे सहित धर दबोचा है। पुलिस अब इसके लिंक खंगालने में जुट गई है।
शिमला (संतोष): हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने गश्त के दौरान साेलन जिले के अर्की निवासी एक व्यक्ति को चिट्टे सहित धर दबोचा है। पुलिस अब इसके लिंक खंगालने में जुट गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 8.86 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार बालूगंज थाना पुलिस की टीम लोअर टुटू क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8.86 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान हितेन्द्र सिंह उर्फ रिंकू (42) पुत्र अनंत राम, निवासी गांव क्यार, डाकघर सुजैला, तहसील अर्की व जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस थाना बालूगंज में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह नशा कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने वाला था, इसके लिए उसके बैकवर्ड व फाॅरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं और मामले में आगे की जांच जारी है।