Bilaspur: नशा साैदागराें पर कसा पुलिस का शिकंजा, चूरा-पोस्त के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 19 Feb, 2026 05:30 PM

smuggler arrested with poppy husk

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। थाना कोट कहलूर की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान पंजाब के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 308 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद किया है।

बिलासपुर (बंशीधर): हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। थाना कोट कहलूर की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान पंजाब के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 308 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना गत देर शाम की है जब थाना कोट कहलूर की एक पुलिस टीम क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नशा तस्करों पर नकेल कसने के उद्देश्य से गश्त कर रही थी। गश्त करते हुए जब पुलिस टीम मजारी क्षेत्र में एक कच्ची सड़क पर पहुंची, तो सामने से एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जैसे ही उस व्यक्ति की नजर पुलिस टीम पर पड़ी, वह बुरी तरह घबरा गया और संदिग्ध हरकतें करने लगा। पुलिस को देखते ही उसके चेहरे के हाव-भाव बदल गए, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस कर्मियों ने तुरंत उसे रोका और शक के आधार पर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस को उस व्यक्ति के पास से एक लिफाफा मिला, जिसकी जांच करने पर उसमें 308 ग्राम चूरा-पोस्त पाया गया। पुलिस ने तुरंत मादक पदार्थ को अपने कब्जे में ले लिया और आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 52 वर्षीय जसपाल सिंह के रूप में हुई है। वह पंजाब के जिला रोपड़ की तहसील नंगल के गांव कलितरन का रहने वाला है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी पंजाब से यह नशा लेकर हिमाचल में किसे सप्लाई करने आया था या वह खुद इसका सेवन करता है।

बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी जसपाल सिंह के खिलाफ थाना कोट कहलूर में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है ताकि नशे के इस नेटवर्क के अन्य संपर्कों का पता लगाया जा सके। मामले की गहनता से छानबीन जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!