Edited By Vijay, Updated: 08 Feb, 2026 05:12 PM

जिला बिलासपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी है। इसी कड़ी में पुलिस चौकी खारसी की टीम ने एक युवक को प्रतिबंधित नशीले पदार्थ चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
बिलासपुर (बंशीधर): जिला बिलासपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी है। इसी कड़ी में पुलिस चौकी खारसी की टीम ने एक युवक को प्रतिबंधित नशीले पदार्थ चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मिली जानकारी के अनुसार गत रात्रि खारसी पुलिस चौकी की टीम लाडाघाट-सोलधा लिंक रोड पर डोल क्षेत्र में गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक युवक पर पड़ी, जो पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और संदिग्ध हरकतें करने लगा। संदेह होने पर जब पुलिस ने युवक को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 0.36 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पकड़े गए आरोपी की पहचान मदन लाल (28) पुत्र निवासी सोलधा, तहसील सदर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना बरमाणा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह नशा कहां से लाया था और इसे किसे सप्लाई करने वाला था।