Bilaspur: हत्यारोपी पति पुलिस गिरफ्त से बाहर, दो आरोपियों से पूछताछ में हुए कई खुलासे

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Feb, 2026 04:09 PM

bilaspur husband accused of murder absconding

बिलासपुर शहर के साथ लगते दनोह गांव में झारखंड मूल की महिला की निर्मम हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मृतका का पति गोविंद अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

बिलासपुर (बंशीधर): बिलासपुर शहर के साथ लगते दनोह गांव में झारखंड मूल की महिला की निर्मम हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मृतका का पति गोविंद अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हालांकि झारखंड पहुंची बिलासपुर पुलिस ने उसके दो भाइयों गुड्डू और बंशी को पूछताछ के लिए तलब कर लिया है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से की गई जांच में सामने आए तथ्यों ने वारदात की साजिश और फरारी की कहानी को और उलझा दिया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि हत्या के बाद तीनों भाई झारखंड स्थित अपने गांव के लिए निकले थे, लेकिन गोविंद अपने गांव नहीं पहुंचा। वह गांव से करीब 100-120 किलोमीटर पहले ही रास्ते में उतर गया था, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसने सुनियोजित तरीके से अपनी फरारी की योजना बनाई थी। इस वजह से झारखंड गई पुलिस टीम के लिए उसकी गिरफ्तारी चुनौतीपूर्ण बन गई है।

पुलिस टीम दोनों भाइयों को साथ लेकर शुक्रवार को बिलासपुर लौटेगी। जांच में सामने आया है कि गोविंद ने पहले अपनी पत्नी गुड़िया देवी (36) का गला दबाया और फिर सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने अपने भाइयों की मदद से शव को घर के सेप्टिक टैंक में डालकर छिपा दिया। सबूत मिटाने की कोशिश के बाद तीनों भाई दनोह से ऑटो में बिलासपुर बस स्टैंड पहुंचे और वहां से बस में सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने ऑटो में उनके जाने की सीसीटीवी फुटेज भी बरामद कर ली है, जो मामले में अहम साक्ष्य मानी जा रही है।

घटना के बाद घर पहुंचने पर गुड्डू ने सबसे पहले अपनी पत्नी को हत्या की जानकारी दी। यही जानकारी आगे बढ़ते हुए मृतका के भाई तक पहुंची, जिसके बाद मामला उजागर हुआ। बता दें कि गत 9 फरवरी को दनोह गांव में रह रही गुड़िया देवी पत्नी गोविंद राम निवासी जिला पलामू-झारखंड का शव सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ था। प्रारंभिक जांच में ही हत्या की पुष्टि हो गई थी और आरोपी पति अपने भाइयों सहित फरार पाया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर शिव चौधरी ने बताया कि झारखंड में दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि मुख्य आरोपी गोविंद की तलाश लगातार जारी है। दावा किया आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!