Bilaspur: पुलिस ने चैकिंग के लिए राेकी कार...तलाशी में बरामद हुआ चिट्टा, सलाखाें के पीछे पहुंचे 2 युवक

Edited By Vijay, Updated: 11 Feb, 2026 02:20 PM

2 youths arrested with heroin

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी कड़ी में पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने गश्त और यातायात चैकिंग के दौरान एक कार सवार दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

बिलासपुर (बंशीधर): हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी कड़ी में पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने गश्त और यातायात चैकिंग के दौरान एक कार सवार दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार बरमाणा पुलिस की टीम बीते दिन बड़ा पत्थर के पास नियमित चैकिंग पर तैनात थी। इसी दौरान एक कार (HP 33E-2626) वहां पहुंची, जिसे संदेह के आधार पर पुलिस ने तलाशी के लिए रोका। कार की जांच करने पर पुलिस को उसमें से 0.65 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने कार में सवार दोनों युवकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय तनीष चंदेल निवासी गांधी रोपा, बैरी रजादियां और 34 वर्षीय विवेक शर्मा निवासी मान्नर, देवली के रूप में हुई है। ये दोनों तहसील सदर, जिला बिलासपुर के रहने वाले हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बरमाणा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे यह नशा कहां से लाए थे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!