Kangra: पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ससुराल से हैरोइन के साथ दबाेचा तस्कर

Edited By Vijay, Updated: 20 Jul, 2025 03:18 PM

smuggler arrested with heroin

कांगड़ा जिले के नूरपुर इलाके में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को छन्नी गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है।

कांगड़ा: कांगड़ा जिले के नूरपुर इलाके में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को छन्नी गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। डमटाल थाना पुलिस ने गांव के एक घर में दबिश देकर लगभग 7.06 ग्राम हैरोइन बरामद की है। इस मामले में एक युवक काे काबू किया गया है, जिसकी पहचान आकाशदीप के रूप में की गई है। आराेपी मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर जिले का रहने वाला है और वर्तमान समय में छन्नी गांव में स्थित अपने ससुराल में रह रहा था। पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार आकाशदीप के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। मार्च 2025 में डमटाल पुलिस ने उससे 7.63 ग्राम हैरोइन बरामद की थी। इसके अलावा मार्च 2024 में भी उसके कब्जे से 7.15 ग्राम हैरोइन और करीब 20 हजार रुपए नकद जब्त किए गए थे। दिसम्बर 2024 में भी आराेपी खिलाफ बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

डमटाल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नशे के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और जो भी नशे के काराेबार में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि नशे के इस काराेबार में शामिल अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!