Weather update: हिमाचल में शुष्क मौसम का दौर जारी, हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Dec, 2025 08:45 PM

shimla weather cold

हिमाचल में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं मौसम के शुष्क बने रहने से सुबह व शाम प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं मौसम के शुष्क बने रहने से सुबह व शाम प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान विभाग एवं केंद्र की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य के करीब दर्ज किया गया, जबकि कुछ ऊंचाई वाले स्थानों पर तापमान सामान्य से 2 सैल्सियस तक नीचे गिरा है। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -6.1 सैल्सियय दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 14 दिसम्बर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

इसके अलावा अगले 4-5 दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। वहीं विभाग ने 13 दिसम्बर तक मैदानी, मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया है। इसके अतिरिक्त विभाग ने आगामी 24 घंटे मंडी व बिलासपुर में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वाहन चालकों को रात और सुबह के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!