Weather Update: हिमाचल में ठंड से रात्रि पारा लुढ़का, लाहौल-स्पीति में माइनस में तापमान

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Nov, 2025 06:48 PM

shimla weather cold

राज्य में दिन में धूप खिलने के बावजूद भी रात्रि तापमान खासा लुढ़क गया है। लाहौल-स्पीति में तो कई इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे माइनस में चला हुआ है, जबकि राजधानी शिमला सहित प्रदेश के 20 से अधिक स्थलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे...

शिमला (संतोष): राज्य में दिन में धूप खिलने के बावजूद भी रात्रि तापमान खासा लुढ़क गया है। लाहौल-स्पीति में तो कई इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे माइनस में चला हुआ है, जबकि राजधानी शिमला सहित प्रदेश के 20 से अधिक स्थलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे चला हुआ है, जिससे शीतलहर बढ़ गई है। हालांकि दिन में धूप खिलने के बावजूद अब अधिकतम तापमान भी लुढ़कने लगा है। रविवार को बजौरा में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री रहा, जबकि ऊना में 28.2, शिमला में 19.2 डिग्री रहा है। रविवार को पूरे राज्य में मौसम साफ बना रहा। दिन के समय धूप खिली रहने से मौसम सुहावना रहा, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड का असर तेज रहा। राजधानी शिमला सहित ऊंचाई वाले इलाकों में शाम ढलते ही तापमान तेजी से नीचे गिरने लगा है।

जानकारी के अनुसार राज्य में सर्दी लगातार बढ़ रही है। राज्य में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और कई स्थानों पर पारा सामान्य से नीचे चला गया है। जनजातीय इलाकों में तो पारा माइनस में पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के औसतन न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि यह सामान्य से 0.8 डिग्री सैल्सियस कम बना हुआ है। लाहौल-स्पीति जिला में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिला मुख्यालय केलांग में रविवार को न्यूनतम तापमान माइनस 2.5, कुकुमसेरी में माइनस 2.4 डिग्री और ताबो में माइनस 2.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज हुआ। राज्य के अन्य हिल स्टेशनों में भी सर्दी ने दस्तक दे दी है।

मनाली में रात का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री, नारकंडा में 4.6, सेओबग में 4.8, रिकांगपिओ में 4.4, कुफरी में 7.3, शिमला में 8.8, सराहन में 9.1 और कल्पा में 0.8 डिग्री रहा, जबकि मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ने लगी है। सुंदरनगर में पारा 8 डिग्री, ऊना में 10.2, नाहन में 11.8, सोलन और पालमपुर में 7-7, कांगड़ा में 7.6, मंडी में 9.6, हमीरपुर में 7.9, बिलासपुर में 11.7 और बरठीं में 9.9 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

15 नवम्बर तक साफ रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 15 नवम्बर तक मौसम पूरी तरह से साफ व शुष्क बना रहेगा। विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, अपितु न्यूनतम तापमान गिरने से ठंड और बढ़ सकती है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!