Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार पांच जिलों में रहेगा आंधी-तूफान का अलर्ट

Edited By Kuldeep, Updated: 30 Mar, 2026 07:22 PM

shimla weather cold

सोमवार को ऑरैंज अलर्ट के बीच में राज्य की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ और कई जगह पर ओलावृष्टि और बारिश भी दर्ज की गई है।

शिमला (संतोष): सोमवार को ऑरैंज अलर्ट के बीच में राज्य की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ और कई जगह पर ओलावृष्टि और बारिश भी दर्ज की गई है। लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। पिछले 24 घंटों में केलांग में 2 सैंटीमीटर ताजा हिमपात रिकार्ड किया गया है। सोमवार को कुमारसैन में ओलावृष्टि दर्ज की गई, जबकि धर्मशाला में वर्षा दर्ज की गई है। इसके अलावा कांगड़ा में 18, शिमला में 4 मिलीमीटर, भुंतर में 4, मनाली में 1, चम्बा में 1, कल्पा में 0.4 मिलीमीटर वर्षा हुई, जिससे तापमान में गिरावट आने से ठंडक बढ़ी है। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री व शिमला में 15.8 डिग्री रहा।

आज 5 जिलों में रहेगा आंधी-तूफान का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 31 मार्च को चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला में आंधी-तूफान का यैलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में किसी प्रकार का कोई अलर्ट नहीं रहेगा। 1 और 2 अप्रैल को इन 2 दिनों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। 3 और 4 अप्रैल को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दोबारा मौसम खराब होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!