Weather Update: एक बार फिर बिगड़ेगा मौसम, ऊना में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Sep, 2025 10:35 PM

shimla weather clear

मानसून की विदाई के बाद जहां अब गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए हैं, वहीं 4 अक्तूबर को एक बार फिर मौसम खराब होने के आसार जताए जा रहे हैं।

शिमला (संतोष): मानसून की विदाई के बाद जहां अब गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए हैं, वहीं 4 अक्तूबर को एक बार फिर मौसम खराब होने के आसार जताए जा रहे हैं। इन दिनों गर्मी खूब चरम पर है और एक दर्जन से अधिक शहरों का तापमान 30 डिग्री के पार चला हुआ है। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री रहा, जबकि राजधानी शिमला में 24.8 डिग्री रिकार्ड किया गया है। इसके अलावा सुंदरनगर, भुंतर, धर्मशाला, सोलन, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, धौलाकुंआ, बरठी, ताबो, नेरी, बजौरा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार चला हुआ है।

बात यदि न्यूनतम तापमान की करें तो केलांग, ताबो व कुकुमसेरी को छोड़कर अन्य सभी जगहों पर दहाई में चला हुआ है। पांवटा साहिब में सबसे अधिक 25 डिग्री, ऊना में 19.7 व शिमला में 16.7 डिग्री चला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 3 अक्तूबर तक मौसम के पूरी तरह से शुष्क रहने की संभावनाएं हैं, लेकिन 4 अक्तूबर को मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावनाएं हैं, जबकि मैदानी इलाके शुष्क रहेंगे।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, अपितु आगामी 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सैल्सियस इजाफा होगा, वहीं उसके बाद 3-4 दिनों में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की गिरावट भी दर्ज की जाएगी। राजधानी शिमला में रविवार को धूप के साथ आसमान पर बादलों ने डेरा जमाए रखा और कोहरे के आवरण से राजधानी घिर गई।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!