Edited By Kuldeep, Updated: 21 Mar, 2025 09:20 PM

कुफरी (गौतम): लोकसभा सांसद व राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा शिमला पहुंची हैं। जानकारी के मुताबिक प्रियंका वाड्रा सड़क मार्ग होते हुए शुक्रवार शाम करीब सात बजे के आसपास शिमला स्थित छराबड़ा में बने अपने भवन पहुंची हैं।
शिमला: कुफरी (गौतम): लोकसभा सांसद व राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा शिमला पहुंची हैं। जानकारी के मुताबिक प्रियंका वाड्रा सड़क मार्ग होते हुए शुक्रवार शाम करीब सात बजे के आसपास शिमला स्थित छराबड़ा में बने अपने भवन पहुंची हैं। इससे पूर्व उनकी सुरक्षा को लेकर सुरक्षा कर्मी तथा स्थानीय पुलिस जवान पहुंच चुके थे। जानकारी है कि वे कुछ दिन रुक सकती हैं इस दौरान छराबड़ा में अपने बाग-बगीचे का भी जायजा लेंगी वहीं यहां के ठंडे-ठंडे मौसम का नजारा लेंगी। उधर भवन के आसपास उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।