पड़ोसी राज्यों की मंडियों में किलो के हिसाब से सेब खरीद का प्रयास करेगी सरकार

Edited By Kuldeep, Updated: 06 May, 2024 05:58 PM

shimla neighboring state apple purchase

हिमाचल प्रदेश की मंडियों के बाद अब पड़ोसी राज्यों की मंडियों में भी किलो के हिसाब से सेब खरीद के लिए राज्य सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।

शिमला (भूपिन्द्र): हिमाचल प्रदेश की मंडियों के बाद अब पड़ोसी राज्यों की मंडियों में भी किलो के हिसाब से सेब खरीद के लिए राज्य सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस कड़ी में जल्द ही सरकार पड़ोसी राज्यों की सरकारों से चर्चा करेगी तथा उनके राज्यों में सेब किलो के हिसाब से खरीद का नियम बनाने के लिए सहयोग की अपील करेगी। इससे बागवानों को लूट से बचाया जा सकेगा।

प्रदेश में गत वर्ष से सरकार ने फल मंडियों में सेब व अन्य फलों को किलो के हिसाब से खरीदने व बेचने को अनिवार्य किया था, जिससे बागवानों को लाभ हुआ। हालांकि शुरू में कारोबारियों ने इसका विरोध किया लेकिन सरकार की सख्ती के कारण उन्हें भी इस पर अमल करना पड़ा, जबकि इससे पहले पेटी के हिसाब से सेब की खरीद होती है। इसी तरह पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा सहित दिल्ली, चंडीगढ़ आदि में हिमाचल के सेब बिक्री के लिए जाते हैं तथा यहां अभी भी पेटी के हिसाब से ही सेब की खरीद हो रही है लेकिन अब प्रदेश सरकार का प्रयास है कि इन राज्यों की मंडियों में भी सेब हिमाचल की तर्ज पर किलो के हिसाब से खरीदा जाए। इसके लिए राज्य सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। सरकार ने प्रदेश में 20 किलो के यूनिवर्सल कार्टन को भी अनिवार्य किया है। उसेे भी पड़ोसी राज्यों में शुरू करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

बागवानों को लूट से बचाने के लिए सरकार कर रही प्रयास : जगत
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार बागवानों को हिमाचल सहित पड़ोसी राज्यों में भी लूट से बचाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि पड़ोसी राज्यों की मंडियों में किलो के हिसाब से सेब की खरीद सुनिश्चित की जाए, जिसके लिए इन राज्यों की सरकारों से बात की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!