Edited By Kuldeep, Updated: 05 Feb, 2026 08:47 PM

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंजाब केसरी समूह पर रेड डालकर पंजाब की आम आदमी सरकार मीडिया की आवाज को दबा नहीं सकती।
शिमला: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंजाब केसरी समूह पर रेड डालकर पंजाब की आम आदमी सरकार मीडिया की आवाज को दबा नहीं सकती। पंजाब केसरी ने आपातकाल के समय भी अपनी आवाज बुलंद की है। ऐसे में आम आदमी पार्टी सरकार चाहे जितनी कोशिश कर ले, पंजाब केसरी की आवाज को नहीं दबा सकती।