Edited By Kuldeep, Updated: 16 Apr, 2025 06:45 PM

केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 19 व 20 अप्रैल को चम्बा जिला का दौरा कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नड्डा का चम्बा जिला में आने का कार्यक्रम बन रहा है।
शिमला (कुलदीप): केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 19 व 20 अप्रैल को चम्बा जिला का दौरा कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नड्डा का चम्बा जिला में आने का कार्यक्रम बन रहा है। इसके अलावा डा. भीमराव अम्बेदकर सम्मान अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय संगोष्ठी में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टमटा के अलावा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल सहित अन्य नेता भाग लेंगे। इन कार्यक्रमों का आयोजन 20 से 27 अप्रैल के बीच होगा। इसके तहत ऊना में 20 अप्रैल को पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला व प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी तथा बिलासपुर में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा शामिल होंगे।
कांगड़ा में 22 अप्रैल को सांसद डा. सिकंदर कुमार एवं विधायक तथा संसदीय क्षेत्र प्रभारी विपिन सिंह परमार कार्यक्रम में भाग लेंगे। कुल्लू में 23 अप्रैल को प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा व पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, नूरपुर में जम्मू-कश्मीर से भाजपा विधायक डा. देंवेद्र मनियाल व भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष राकेश डोगरा, ठियोग में पूर्व मंत्री डा. राजीव सैजल व प्रदेश सचिव डा. संजय ठाकुर तथा शिमला में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टमटा व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल भाग लेंगे। देहरा में 24 अप्रैल को विधायक पवन काजल और प्रदेश सचिव सुमित शर्मा, सुंदरनगर में सांसद अनुराग ठाकुर व विधायक राकेश जम्वाल तथा सोलन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल और विधायक रीना कश्यप भाग लेंगी।
चंबा में 25 अप्रैल को प्रदेश भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन व पूर्व मंत्री राकेश पठानिया, पालमपुर में प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन व सांसद डा. राजीव भारद्वाज, केलांग में पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर व प्रदेश एससी मोर्चा महामंत्री चेतराम, मंडी में सांसद सुरेश कश्यप व विधायक विनोद कुमार, रिकांगपिओ में विधायक बलबीर वर्मा व लोकेंद्र कुमार तथा हमीरपुर में विधायक डा. हंसराज व प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य शामिल होंगी। नाहन में 27 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा व प्रदेश सचिव डा. डेजी ठाकुर के शामिल होने का कार्यक्रम है। संगठनात्मक जिलों में होने वाले इन कार्यक्रमों में स्थानीय सांसद, भाजपा विधायक व विधानसभा चुनाव लड़े प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चे एवं प्रकोष्ठ कार्यकर्त्ता भाग लेंगे।