Shimla: अवैध कब्जे हटाने को लेकर कब्जाधारियों को भेजा रिमाइंडर नोटिस

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Dec, 2024 12:09 PM

shimla illegal occupation reminder notice

राजधानी के कनलोग में नगर निगम की कब्जाई 24 बीघा जमीन को खाली करने के लिए नगर निगम ने कब्जाधारियों को एक और रिमाइंडर नोटिस जारी कर दिया है। प्रशासन की ओर से पहले तीन का समय दिया गया था।

शिमला (वंदना): राजधानी के कनलोग में नगर निगम की कब्जाई 24 बीघा जमीन को खाली करने के लिए नगर निगम ने कब्जाधारियों को एक और रिमाइंडर नोटिस जारी कर दिया है। प्रशासन की ओर से पहले तीन का समय दिया गया था। इसमें कब्जाधारियों को अवैध कब्जे और बनाए गए स्ट्रक्चर को तोड़ने के आदेश दिए गए थे। इसके तहत कब्जाधारियों ने कुछ स्ट्रक्चर को तोड़ गिराया है। छत निकाल दी गई है, ऐसे में अब जल्द ही जमीन खाली करने को लेकर वास्तुकार शाखा की ओर से रिमाइंडर नोटिस दिया गया है। इसके तहत बुधवार तक कब्जाधारियों को इससे संबंधित रिपोर्ट भी निगम को देनी होगी। वहीं निगम की वास्तुकार और संपदा शाखा की टीम को भी प्रशासन ने मौके पर जाकर निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।

इसके तहत बुधवार को टीम मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेगी। यहां पर कब्जाधारियों द्वारा अवैध निर्माण किया गया है, साथ ही सरकारी जमीन पर समिट्री भी बनाई गई है जिसे प्रशासन ने तोड़ने के आदेश दिए हैं। प्रशासन की ओर से पहले भी इसको लेकर नोटिस दिए गए थे। इसमें से कुछ हिस्से पर बना अवैध निर्माण पहले तोड़ा जा चुका है लेकिन जो कब्जा शेष रह गया है निगम ने उसे खाली करने के लिए ये नोटिस दिए हैं। निगम के वास्तुकार धीरज चंदेल  ने कहा कि कब्जाधारियों को रिमाइंडर नोटिस भी भेजा गया है, कुछ स्ट्रक्चर तोड़ा गया है। निगम की संपदा शाखा की टीम को मौके पर जाकर निरीक्षण के आदेश दिए गए हैं।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!