Shimla: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हिमाचल दौरे को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार, सुरक्षा घेरा बढ़ाया

Edited By Kuldeep, Updated: 26 Apr, 2025 06:15 PM

shimla himachal president visit

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 5 मई से प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश के दौरे की तैयारियों को देखते हुए मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस, सेना व प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

शिमला (कुलदीप): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 5 मई से प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश के दौरे की तैयारियों को देखते हुए मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस, सेना व प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिला प्रशासन, नगर निगम व संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उनके दौरे को देखते हुए प्रदेश में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के साथ सुरक्षा घेरे को बढ़ा दिया है। इसके लिए केंद्रीय सुरक्षा एजैंसियों ने शिमला सहित उन सभी स्थानों पर मोर्चा संभाल लिया है, जहां पर राष्ट्रपति का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

केंद्रीय सुरक्षा एजैंसियां इसके लिए प्रदेश सरकार से तालमेल बिठा रही हैं और उसके अनुसार अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया जा रहा है। राष्ट्रपति 5 मई को शिमला पहुंचने के बाद 6 मई को शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान (आर.ट्रैक) में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति 7 मई को आईआईटी मंडी जाएंगी। आईआईटी मंडी में 15 वर्ष के सफर को लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति शामिल होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति 8 मई को अटल टनल रोहतांग का दौरा करेंगी। अटल टनल रोहतांग का दौरा करने के बाद वह शिमला लौट आएंगी तथा 9 मई को सुबह दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

राष्ट्रपति दौरे को लेकर यह रहेगा ट्रैफिक प्लान
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार कर दिया गया है। शिमला में राष्ट्रपति का हैलीकॉप्टर कल्याणी हैलीपैड पर उतरेगा, लेकिन अनाडेल व जुब्बड़हट्टी में उतरने के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति मशोबरा स्थित आधिकारिक राष्ट्रपति निवास द रिट्रीट में ठहरेंगी। राष्ट्रपति सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के अलावा अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगी। उनके परिवार के सदस्य अलग से कुछ स्थानों का दौरा कर सकते हैं।

बदले माहौल में अधिक सतर्कता बरती जाएगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा उस समय हो रहा है, जब पहलगाम की घटना के बाद भारत-पाकिस्तान के संबंध तनावपूर्ण चल रहे हैं। ऐसे में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। पिछले कुछ दिनों मेें प्रदेश सचिवालय सहित कई उपायुक्त कार्यालयों में बम रखे जाने को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म रहा। ऐसे में एहतियात के तौर पर सुरक्षा एजैंसियां पूर्ण सतर्कता बरत रही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!