18 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादले, 12 एस.डी.एम. बदले

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Mar, 2023 09:45 PM

shimla has officer transfer

प्रदेश सरकार ने 18 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिनमें 12 एस.डी.एम. शामिल हैं। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अतिरिक्त आयुक्त परिवहन हैमिस नेगी को सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण कम अतिरिक्त आयुक्त परिवहन लगाया गया है।

शिमला (भूपेंद्र): प्रदेश सरकार ने 18 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिनमें 12 एस.डी.एम. शामिल हैं। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अतिरिक्त आयुक्त परिवहन हैमिस नेगी को सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण कम अतिरिक्त आयुक्त परिवहन लगाया गया है। इसके अलावा एस.डी.एम. सोलन डा. विकास सूद को अतिरिक्त आयुक्त परिवहन शिमला, एस.डी.एम. शाहपुर डा. मुरारी लाल को आर.टी.ओ. फ्लाइंग स्क्वायड कांगड़ा, एस.डी.एम. बालीचौकी सिद्धार्थ आचार्य को एस.डी.एम. कंडाघाट, आर.टी.ओ. फ्लाइंग स्क्वायड कांगड़ा कुलबीर सिंह राणा को एस.डी.एम. भरमौर तथा ए.डी.एम. पूह सुरेंद्र सिंह राठौर को संयुक्त निदेशक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शिमला लगाया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त निदेशक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शिमला सुरेंद्र मालटू को मुख्यमंत्री का संयुक्त सचिव लगाया गया है, साथ ही उन्हें अतिरिक्त निदेशक उद्योग का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

महाप्रबंधक कौशल विकास निगम एच.ए. सिंह को एस.डी.एम. काजा, मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव नरेश कुमार को महाप्रबंधक कौशल विकास निगम शिमला, ए.सी. टू डी.सी. सोलन संजय कुमार को एस.डी.एम. भोरंज, एस.डी.एम. भोरंज स्वाति डोगरा को एस.डी.एम. बालीचौकी, एस.डी.एम. पांगी रजनीश शर्मा को एस.डी.एम. कम प्रोजैक्ट डी.आर.डी.ए. केलांग, एस.डी.एम. उदयपुर निशांत तोमर को एस.डी.एम. रामपुर, एस.डी.एम. धर्मपुर करतार चंद को एस.डी.एम. शाहपुर, एस.डी.एम. चच्योट रमन कुमार शर्मा को एस.डी.एम. मनाली, एस.डी.एम. भरमौर असीम सूद को एस.डी.एम. कोटली और कार्यकारी निदेशक हिमुडा शिमला संजीव कुमार को एस.डी.एम. ज्वालामुखी के पद पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा नियुक्ति का इंतजार कर रहे एच.ए.एस. अधिकारी राजकुमार को एस.डी.एम. संगड़ाह, जिला सिरमौर लगाया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!