स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को 20 तक जमा करवानी होंगी असाइनमैंट

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Mar, 2023 06:07 PM

shimla graduation student asainmaint

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) के अंतर्राष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) ने स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को 20 मार्च तक असाइनमैंट जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। बी.ए. व बी.कॉम. प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष और...

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) के अंतर्राष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) ने स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को 20 मार्च तक असाइनमैंट जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। बी.ए. व बी.कॉम. प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष और माइग्रेडिट/गैप विद्यार्थियों को ये निर्देश दिए गए हैं। इन विद्यार्थियों को तय समयावधि मेें इक्डोल के निदेशक के समक्ष अपनी पूरी जानकारी सहित असाइनमैंट रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए भेजनी होगी। विद्यार्थी इक्डोल की वैबसाइट पर उपलब्ध ङ्क्षलक पर जाकर असाइनमैंट के प्रश्न डाऊनलोड कर सकते हैं।

पी.सी.पी. का शैड्यूल जारी
इक्डोल के बी.ए. व बी.कॉम. तृतीय वर्ष (सत्र 2020-21), बी.ए. व बी.कॉम. द्वितीय वर्ष (2021-22) और बी.ए. व बी.कॉम. प्रथम वर्ष (सत्र 2022-23) के विद्यार्थियोंं के पर्सनल कांटैक्ट प्रोग्राम (पी.सी.पी.) ऑनलाइन होंगे। पी.सी.पी. 9 मार्च से शुरू होंगे और 29 मार्च तक चलेंगे। वार्षिक परीक्षाएं अप्रैल व मई माह में प्रस्तावित हैं। पी.सी.पी. का विस्तृत शैड्यूल विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है। इसके अलावा बी.एड. के विद्यार्थियों की टीचिंग इंटर्नशिप को लेकर भी सूचना जारी की गई है और इसकी विस्तृत जानकारी वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!