15 दिन में बिजली के बिल जमा करवाएं उपभोक्ता, नहीं तो कटेगा कनेक्शन; विभाग ने की अपील

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 May, 2026 03:56 PM

nadaun consumers must pay electricity bills within 15 days

Nadaun News : विद्युत उपमंडल धनेटा के उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। सहायक अभियंता किशोरी लाल ने कहा कि उपमंडल के जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इनका भुगतान 15 दिन के...

Nadaun News : विद्युत उपमंडल धनेटा के उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।

सहायक अभियंता किशोरी लाल ने कहा कि उपमंडल के जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इनका भुगतान 15 दिन के भीतर उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से कर दें।

किशोरी लाल ने बताया कि इस तिथि तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे और कनेक्शन को बहाल करवाने के लिए अतिरिक्त शुल्क जमा करवाना होगा। सहायक अभियंता ने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!