Shimla: हर वर्ष 1 लाख नौकरी देने की जगह 1.50 लाख पद समाप्त कर दिए : बिंदल

Edited By Kuldeep, Updated: 15 Nov, 2024 10:10 PM

shimla government jobs ended

भाजपा आलाकमान के निर्देश पर प्रदेश भाजपा के नेता महाराष्ट्र के बाद झारखंड में चुनावी रणनीति के तहत हिमाचल प्रदेश सरकार की खामियों को उजागर करने का प्रयास कर रहे हैं।

शिमला (कुलदीप): भाजपा आलाकमान के निर्देश पर प्रदेश भाजपा के नेता महाराष्ट्र के बाद झारखंड में चुनावी रणनीति के तहत हिमाचल प्रदेश सरकार की खामियों को उजागर करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने इस कड़ी के तहत झारखंड में अपनी 3 पत्रकार वार्ताओं में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की तरफ से विधानसभा चुनाव के समय दिए गए भाषणों को सुनाया। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश की सत्ता में आने पर हर वर्ष 1 लाख सरकारी नौकरी देने की गारंटी दी थी, उसने सरकारी क्षेत्र में 1.50 लाख पदों को समाप्त कर दिया।

इसके अलावा आऊटसोर्स पर लगे 10 हजार एवं 1844 कोविड वॉरियर को नौकरी से निकाल दिया। उन्होंने कहा कि कोविड वॉरियर ने कोरोना काल में अपनी जान जोखिम पर रखकर उस समय अपनी सेवाएं दी, जब अपने लोग भी लोगों से दूर भाग रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 28 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए प्रति माह देने का वायदा करने वाली कांग्रेस ने इस वायदे को पूरा नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आज कर्मचारी सड़कों पर है, प्रदेश में महंगाई बढ़ रही है तथा डीजल 7 रुपए महंगा कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के 4500 राशन डिपुओं में इस माह तेल और दालों का कोटा नहीं पहुंचा है।

हिमाचल सरकार को बेनकाब कर रहे नेता प्रतिपक्ष : तोमर
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर चुनावों से गुजर रहे राज्यों में जाकर हिमाचल प्रदेश सरकार को बेनकाब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसा इसलिए कर रही है, ताकि कांग्रेस सरकार की कारगुजारी का पता चल सके। बलदेव तोमर ने यहां जारी बयान में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जहां जाकर झूठ बोलेंगे, वहां भाजपा नेता प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!