Shimla: विकास कार्यों में विलम्ब की प्रथा को समाप्त करना जरूरी : सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 23 Apr, 2025 05:01 PM

shimla development work delay finished

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि विकास कार्यों में विलम्ब की प्रथा को समाप्त करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन में पारदर्शिता के साथ विकास परियोजनाओं को निश्चित समय में पूरा किया जाना चाहिए।

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि विकास कार्यों में विलम्ब की प्रथा को समाप्त करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन में पारदर्शिता के साथ विकास परियोजनाओं को निश्चित समय में पूरा किया जाना चाहिए। सुखविंदर सिंह सुक्खू यहां हिमाचल प्रशासनिक सेवाएं (एचएएस) अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों से ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शासन में पारदर्शिता लाने के लिए आधुनिक तकनीक को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने राज्य के लोगों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकारियों से ईमानदारी और पारदर्शिता जैसे मूल्यवान गुणों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि एचएएस अधिकारी इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को सरकार की प्रमुख जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता देने और इन योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है तथा वे सरकार और जनता के बीच कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। एचएएस अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल में वर्ष 2024 बैच के 6 एचएएस परिवीक्षाधीन अधिकारी तथा वर्ष 2022, वर्ष 2023 और वर्ष 2024 बैच के 16 पदोन्नत एचएएस अधिकारी शामिल थे। ये अधिकारी वर्तमान में डा. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान शिमला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। आयुष मंत्री यादविंदर गोमा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!