Shimla: भाजपा संगठनात्मक जिलाध्यक्ष चुनाव में राजपूतों का दबदबा, दूसरे दिन 7 जिलाध्यक्ष निर्वाचित

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Jan, 2025 10:00 PM

shimla bjp district president elected

भाजपा संगठनात्मक जिलाध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया में राजपूतों का दबदबा रहा है। जिलाध्यक्ष संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के दूसरे दिन शिमला सहित 7 जिलों के अध्यक्षों का चयन किया गया।

शिमला (कुलदीप): भाजपा संगठनात्मक जिलाध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया में राजपूतों का दबदबा रहा है। जिलाध्यक्ष संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के दूसरे दिन शिमला सहित 7 जिलों के अध्यक्षों का चयन किया गया। अब ऊना जिले को छोड़ भाजपा के 17 में से 16 संगठनात्मक जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। ऊना जिलाध्यक्ष का चयन 50 फीसदी से मंडल अध्यक्ष चयन प्रक्रिया पूरा नहीं होने के कारण रुका है, जिसे 2 से 3 दिन के भीतर पूरा किए जाने की संभावना है। भाजपा के 16 संगठनात्मक जिलों में 6 राजपूत नेताओं को प्रतिनिधित्व मिला है जिसमें पालमपुर से महिला जिलाध्यक्ष भी शामिल है। इसके अलावा अनुसूचित जाति (एससी) से 3, अनुसूचित जनजाति (एसटी) से 2, ब्राह्मण से 2, व्यापारी वर्ग से 2 व 1 को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से स्थान मिला है।

30 मंडलाध्यक्षों का चयन होना बाकी
भाजपा इस समय 30 मंडलाध्यक्षों का चयन नहीं कर पाई है। अब तक 171 मंडलों में से 141 मंडलाध्यक्षों का चयन कर लिया गया है। इस तरह 30 मंडलाध्यक्षों एवं ऊना के जिलाध्यक्ष की चयन प्रक्रिया शीघ्र पूरी किए जाने की संभावना है। पहले ऐसा माना जा रहा था कि भाजपा महिला कोटे से 4 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति करेगी लेकिन अब तक 16 में से 1 ही महिला अध्यक्ष निर्वाचित हुई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार सोलन जिले से डेजी ठाकुर के नाम पर सहमति बन गई थी लेकिन उन्होंने राज्य की टीम में ही काम करने की इच्छा जताई है।

प्रदेशाध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया की दिशा में आगे बढ़ी भाजपा
हिमाचल प्रदेश भाजपा अब नए प्रदेश अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया की दिशा में आगे बढ़ गई है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को पार्टी की तरफ से चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि 15 जनवरी के बाद प्रदेश अध्यक्ष का चयन कर लिया जाएगा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया कि भाजपा के संगठनात्मक चुनाव पूरे लोकतांत्रिक तरीके से अंतिम चरण की तरफ बढ़ रहे हैं।

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

224/6

20.0

Sunrisers Hyderabad

56/1

5.5

Sunrisers Hyderabad need 169 runs to win from 14.1 overs

RR 11.20
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!