Edited By Jyoti M, Updated: 28 May, 2025 12:49 PM

शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां उप-तहसील देहा की ग्राम पंचायत घोड़ना के कंढारण गांव में देर रात एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। यह मकान मस्त राम ठाकुर, चेत राम ठाकुर, सही राम ठाकुर और सुरेंद्र ठाकुर का था।
हिमाचल डेस्क। शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां उप-तहसील देहा की ग्राम पंचायत घोड़ना के कंढारण गांव में देर रात एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। यह मकान मस्त राम ठाकुर, चेत राम ठाकुर, सही राम ठाकुर और सुरेंद्र ठाकुर का था।
रात करीब 2 बजे ग्रामीणो ने मकान से आग की लपटें उठते देखीं। आग की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का काम शुरू किया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान
काष्ठकुणी शैली में बना यह मकान 14 कमरों का था और आग इतनी भयानक थी कि सभी कमरे जलकर राख हो गए। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मकान में रहने वाले सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर से सटा एक मंदिर भी बाहर से थोड़ा क्षतिग्रस्त हो गया है। राजस्व विभाग के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इस अग्निकांड में करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।