Shimla: लालपानी में मिला गला-सड़ा शव, व्यक्ति काफी समय से चल रहा था लापता

Edited By Jyoti M, Updated: 27 Nov, 2024 01:28 PM

shimla a decomposed body was found in lalpani

राजधानी शिमला के साथ लगते लालपानी क्षेत्र में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के एक व्यक्ति नेशव को देखा और इसकी जानकारी क्षेत्र के लोगों से सांझा की, वहीं यह जानकारी पुलिस तक भी...

शिमला, (ब्यूरो): राजधानी शिमला के साथ लगते लालपानी क्षेत्र में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के एक व्यक्ति नेशव को देखा और इसकी जानकारी क्षेत्र के लोगों से सांझा की, वहीं यह जानकारी पुलिस तक भी पहुंचाई।

ऐसे में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए आई.जी.एम.सी. भेज दिया। मृतक की पहचान अशोक कुमार पुत्र रूलिया राम निवासी रामनगर शिमला के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को थाना सदर के अंतर्गत लालपानी में एक गला-सड़ा शव मिलने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। व्यक्ति काफी समय से घर से लापता था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!