Edited By Vijay, Updated: 18 Oct, 2024 11:07 AM

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वालों को तुरंत इलाज के लिए एक विशेष पुलिस दल का गठन किया है।
पालमपुर (भृगु): हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वालों को तुरंत इलाज के लिए एक विशेष पुलिस दल का गठन किया है। इसके कारण ही दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या 40 प्रतिशत कम हो गई है। उन्होंने इस कदम के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को बधाई देते हुए हिमाचल के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे भी सड़क दुर्घटनाओं को कम करने की कोशिश करें।
शांता कुमार ने कहा कि आबादी बढ़ रही है और गाड़ियों की संख्या उससे भी अधिक बढ़ रही है। दुर्भाग्य से जल्दी और जल्दबाजी की मूर्खता भी बढ़ रही है। इसलिए सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। सबसे बड़ा कारण यह है कि भारत में न तो कानून के लिए सम्मान है और न ही कानून का डर है। विश्व के बहुत से देशों में बहुत कम दुर्घटनाएं होती हैं। कारण केवल एक ही है कि वहां सख्त सजा का बहुत अधिक डर रहता है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here