Shimla: ज्वैलरी की दुकानों पर वन विभाग का छापा, तेंदुए के 86 नाखून तथा 5 दांत बरामद

Edited By Kuldeep, Updated: 10 Feb, 2026 06:49 PM

rohru jewellery shop raid

रोहड़ू में वन विभाग की टीम ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वैलर की दुकानों पर छापामारी की है। इस दौरान विभाग ने तेंदुए के 85 नाखून और 5 दांत बरामद किए हैं।

रोहड़ू (कुठियाला): रोहड़ू में वन विभाग की टीम ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वैलर की दुकानों पर छापामारी की है। इस दौरान विभाग ने तेंदुए के 85 नाखून और 5 दांत बरामद किए हैं। यह कार्रवाई मंगलवार को दिन के समय रोहड़ू शहर में अलग-अलग स्थानों पर की गई। वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रोहड़ू के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में स्थित ज्वैलरी की दुकानों में जांच की। जांच के दौरान 6 ज्वैलरों के पास तेंदुए के 86 नाखून और 5 दांत पाए गए, जिन्हें अवैध रूप से रखा गया था।

इसके अलावा दुर्लभ पक्षियों के पंंख भी मिले हैं। विभाग के अनुसार यह सामग्री वन्यजीव अधिनियम के तहत प्रतिबंधित श्रेणी में आती है और इसका व्यापार या संग्रह करना कानूनन अपराध है। वन मंडल अधिकारी रोहड़ू एन. रविशंकर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बरामद सामग्री को कब्जे में ले लिया है और संबंधित दुकानदारों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि तेंदुआ संरक्षित वन्यजीव है और इसके अंगों काे रखना या बेचने की कोशिश करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

सूत्रों के अनुसार कुछ ज्वैलर इन नाखूनों व दांतों का उपयोग ताबीज, लॉकेट व अन्य आभूषणों में सजावट के लिए करते हैं, जिसे लोग अंधविश्वास के चलते खरीदते हैं। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे उत्पादों से दूरी बनाएं और यदि कहीं इस तरह का अवैध कारोबार नजर आए तो तुरंत विभाग को सूचना दें। डीएफओ रोहड़ू एन. रविशंकर ने कहा कि आने वाले दिनों में क्षेत्र में ऐसी छापेमारी और तेज की जाएगी, ताकि वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी पर रोक लगाई जा सके।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!