Edited By Kuldeep, Updated: 02 Feb, 2026 05:25 PM

20 से 25 वर्षों तक सेवाएं देने वाले एनएचएम कर्मचारी पिछले पांच माह से वेतन न मिलने से बुरी तरह से आहत हो चुके हैं।
शिमला (संतोष): 20 से 25 वर्षों तक सेवाएं देने वाले एनएचएम कर्मचारी पिछले पांच माह से वेतन न मिलने से बुरी तरह से आहत हो चुके हैं। मकानों का किराया, ईएमआई सहित अन्य अदायगी करने में पूरी तरह से असमर्थ होकर रह गए हैं। अब कर्मचारियों के पास सिवाय आंदोलन के कोई चारा नहीं रह गया है। इसलिए एनएचएम कर्मचारी महासंघ ने विभाग व सरकार से आग्रह किया है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाले, अन्यथा वह ठोस रणनीति को अपनाने को बाध्य हो जाएंगे।
एनएचएम कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय सचिव देशराज ने यहां से जारी बयान में कहा कि पिछले पांच माह से एनएचएम हिमाचल के अपने वेतन समय पर न मिलने से बहुत ही असंमजस में है। उन्होंने कहा कि सारा का सारा प्रोसैस स्टेट से होकर केंद्र एनएचएम द्वारा मॉनीटर किया जा रहा है, जिस कारण देरी लग रही है। इसलिए वह मांग करते हैं कि समय रहते इसे दुरुस्त किया जाए, अन्यथा उन्हें बड़ी रणनीति की ओर जाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि हिमाचल में 23 से 25 तारीख के बीच में सैलरी बनाकर पोर्टल पर अपडेट हो चुकी है, लेकिन आज 2-3 तारीख हो जाने पर भी कोई बजट का अभी तक प्रावधान नहीं है, जोकि खेद का विषय है। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी, जो समूचे प्रदेश व देश में आक्रोश का काम करेगी।