Shimla: 16 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश विधानसभा का सत्र

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Feb, 2026 09:36 PM

shimla legislative assembly session

राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद करने से उत्पन्न हालात के बीच 16 फरवरी से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का सत्र शुरू होगा।

शिमला (कुलदीप): राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद करने से उत्पन्न हालात के बीच 16 फरवरी से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का सत्र शुरू होगा। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की स्वीकृति मिलने के बाद चौदहवीं विधानसभा के ग्यारहवें सत्र को आयोजित करने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसका शुभारंभ 16 फरवरी को अपराह्न 2 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से होगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण उपरांत शोकोद्गार तथा विधायी कार्य शुरू होंगे।

सत्र के दौरान आरडीजी और प्रदेश के वित्तीय हालात पर हंगामे के आसार बने हुए हैं। सत्र के दौरान सरकार की तरफ से विभिन्न विधेयकों और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। प्रदेश के मौजूदा वित्तीय हालात को देखते हुए यह सत्र महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सभी विधायकों को सत्र में भाग लेने के लिए सूचना भेज दी गई है। साथ ही विधानसभा सचिवालय सत्र की तैयारियों में जुट गया है। ऐसे में सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आगामी दिनों में महत्वपूर्ण बैठकें विधानसभा सचिवालय की स्तर पर होंगी।

सत्र कब तक चलेगा, नहीं दी जानकारी
विधानसभा सत्र को लेकर जारी अधिसूचना में सत्र कितने दिन चलेगा, इसको लेकर जानकारी नहीं दी गई है। जानकारी के अनुसार सत्र बुलाने को लेकर शनिवार दोपहर बाद सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव राजेश शर्मा व विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा लोक भवन पहुंचे। लोक भवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की उपस्थिति में सरकार व विधानसभा सचिव के साथ-साथ राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान राज्यपाल ने 16 फरवरी से सत्र आयोजित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष बजट सत्र की शुरूआत 10 मार्च और इसका समापन 28 मार्च को हुआ था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!