Shimla: अनाथ बच्चे राज्य की हैं जिम्मेदारी : सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Nov, 2024 08:55 PM

rikangpio orphans state responsibility

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को जिला किन्नौर के कल्पा में बालिका आश्रम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य में सभी अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा दिया गया है।

रिकांगपिओ (रिपन): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को जिला किन्नौर के कल्पा में बालिका आश्रम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य में सभी अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी अनाथ बच्चे राज्य की जिम्मेदारी हैं और उचित देखभाल इन बच्चों का अधिकार है। हिमाचल प्रदेश इन बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा देने और इनके अधिकार प्रदान करने के लिए कानून बनाने वाला देश का पहला राज्य है। मुख्यमंत्री ने बालिका आश्रम की बालिकाओं से बातचीत की और कहा कि वर्तमान राज्य सरकार इन बच्चियों की देखभाल और शिक्षा के लिए हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है।

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त किन्नौर को बालिका आश्रम का समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि बच्चों की सभी समस्याओं का समय पर निवारण हो सके। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम की प्रत्येक बालिका को दीवाली उपहार के रूप में 25-25 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने बच्चियों को ट्रैक सूट भी भेंट किए। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने कल्पा के बौद्ध मन्दिर में शीश नवाया। जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी, डीसी किन्नौर अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!